23 Apr 2024, 18:31:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहम्‍मद शमी करना चाहते थे सुसाइड, कहा- विराट कोहली ने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 12:04AM | Updated Date: Jun 20 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने की घटना से सभी को हैरान कर दिया है। जिसके बाद अब देश में मेंटल हेल्‍थ जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच अब भारतीय टीम के सबसे सफल गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने भी अपने दर्द को बयां किया है। बताया कि उनके मन में भी कई बार सुसाइड करने का विचार आया था। लेकिन परिवार को साथ और टीम के सहयोग से मुझे जीने की नई उम्मीद बनी। बता दें कि कई भारतीय क्रिकेटर भी डिप्रेशन से दौर से गुजर चुके हैं। कई क्रिकेटरों ने इसका खुलासा किया है। वहीं अब शमी के बयान सामने आने के बाद उनका भी नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है।
 
मोहम्मद शमी ने मीडिया से चर्चा बताया कि एक दौर था जब मेरे मन में भी सुसाइड करने का विचार आया था। घरेलू विवाद के चलते मैं टूट चुका था। आगे बताया कि उस मुश्किल समय में टीम के साथी और विराट कोहली ने उनकी मदद की। शमी ने कहा कि टीम के साथियों ने मैदान पर गुस्‍सा और हताशा को बाहर निकालने के लिए कहा। विराट कोहली ने काफी समर्थन किया।
 
बता दें कि दो साल पहले घरेलू परेशानी के कारण शमी डिप्रेशन में आ गए थे। उनकी पत्‍नी हसीन जहां ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन दौरान शमी का नाम काफी उछला था। मगर इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और खुद को साबित किया। आज मोहम्मद शमी भारतीय टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »