19 Apr 2024, 12:19:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब क्रिकेट के इस खिलाड़ी ने लगाई फांसी, शौक में पूरा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 12:03AM | Updated Date: Jun 19 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बहुत बुरी खबर है। त्रिपुरा की अंडर-19 क्रिकेटर अयंती रियांग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 16 साल की अयंती रियांग की खुदकुशी की वजह अभी तक पता नहीं चली है। उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा। अयंती रियांग त्रिपुरा की रियांग जनजाति से ताल्लुक रखती थीं। उनका परिवार त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ था। अयंती रियांग के अलावा परिवार में तीन भाई बहन और हैं। वो अपने भाई बहनों में सबसे छोटी थीं।
 
अयंती रियांग की खुदकुशी को लेकर त्रिपुरा क्रिकेट संघ ने भी शोक व्यक्त किया है। संघ की तरफ से जारी बयान में कहा कि राज्य ने एक होनहार और प्रतिभावान खिलाड़ी को खो दिया है। अयंती रियांग ने त्रिपुरा के लिए लिए अंडर-23 का टी-20 टूर्नामेंट भी खेला था। संघ के सचिव ने बताया कि लॉकडाउन के बाद खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन क्लासेस का इंतजाम भी किया गया था। अयंती के हाव भाव से कभी ऐसा नहीं लगा कि वो ऐसा कोई बड़ा फैसला कर सकती हैं। उनकी मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »