19 Apr 2024, 18:50:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

CSK ने टीम के डॉक्टर को किया बर्खास्त, सोशल मीडिया पर ट्वीट से मचा बवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2020 3:12PM | Updated Date: Jun 17 2020 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स ने पूर्वी लद्दाख के गलवान में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिये टीम डाक्टर मधु थोटापिल्लिल को बुधवार को निलंबित कर दिया क्योंकि आईपीएल फ्रेंचाइजी ने इसे दुर्भावनापूर्ण करार दिया। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं जो प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट रैंक पर है। सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर इस निलंबन की घोषणा की।

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की इंडिया सीमेंट्स टीम की मालिक है। बयान के अनुसार, 'चेन्नई सुपरकिंस प्रबंधन को डॉक्टर मधु थोटापिल्लिनी द्वारा किये गये ट्वीट की जानकारी नहीं थी। उन्हें टीम डॉक्टर के पद से निलंबित कर दिया गया है।'

इसके अनुसार, 'चेन्नई सुपरकिंग्स को उनके ट्वीट पर खेद है जो प्रबंधन की जानकारी के बिना किया गया और यह दुर्भावनापूर्ण था।' वह आईपीएल के शुरू होने से ही टीम के साथ हैं और स्पोर्ट्स मेडिसिन के विशेषज्ञ हैं। गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच पिछले पांच दशक में यह सबसे बड़ा टकराव है जिससे इस क्षेत्र में सीमा पर गतिरोध बढ़ गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »