24 Apr 2024, 23:45:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर इस क्रिकेटर का आया बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:23AM | Updated Date: Jun 15 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि अगर आप ठीक नहीं हो तो यह बुरी बात नहीं है और जरूरी है कि हम उस पर चर्चा करें जो हमारे अंदर चल रहा है। सुशांत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। ये हालांकि अभी साफ नहीं है लेकिन ऐसी चचार्एं हैं कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे। भारत की 2007 की टी20 विश्व कप जीत का हिस्सा रहे उथप्पा ने हाल ही में कुछ दिन पहले कहा था कि वो डिप्रेशन में थे और उनके दिमाग में आत्महत्या करने के विचार आ रहे थे उथप्पा ने ट्वीट किया - समझ से परे।
 
आप जिस दर्द से गुजरे हो उसके बारे में सोच भी नहीं सकता। मेरी दुआएं आपके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। मैं इसे बार-बार नहीं दोहरा सकता। हम जो महसूस कर रहे हैं उसके बारे में बात करने की जरूरत है। हम जितना समझते हैं उससे ज्यादा मजबूत होते हैं। अगर आप ठीक नहीं हैं तो कोई बात नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »