26 Apr 2024, 02:51:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुशांत सिंह के निधन से दुखी है डेविड वार्नर, विराट बोले - इस बात पर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:22AM | Updated Date: Jun 15 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर क्रिकेट की दुनिया के तमाम दिग्गज भी दुखी है। विराट कोहली ने कहा - सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सुनकर हैरान रह गया हूं। इस बात को मान पाना बेहद ही मुश्किल है। सुशांत की आत्मा को शांति मिले। मेरी संवेदनाएं सुशांत सिंह के परिवार और उनके दोस्तों के साथ हैं।
 
सुशांत सिंह के साथ 'पीके' जैसी कामयाब फिल्म में काम कर चुकी अनुष्का शर्मा ने भी उनके जाने पर दुख जाहिर किया। अनुष्का ने कहा - तुम बेहद युवा और शानदार थे। मैं दुखी हूं। मुझे तकलीफ है कि तुम जिस दौर से गुजर रहे थे उसमें हम मदद नहीं कर पाए। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख जाहिर किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए वार्नर ने कहा कि वह सुशांत सिंह के बारे में सुनकर काफी दुखी हैं। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर सिंह ने भी सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ट्वीट किया है। फ्रेंचाइजी ने लिखा, 'यह हैरान करने वाला है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »