18 Apr 2024, 10:00:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन पर खेल जगत ने जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2020 7:30PM | Updated Date: Jun 14 2020 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और ओलम्पिक पदक विजेता बैडंिमटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन पर शोक जताया है। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे। सुशांत के असमय निधन से खेल जगत भी सदमे में आ गया है।
 
सुशांत ने विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी की भूमिका निभायी थी और अपने सशक्त अभिनय से वाहवाही बटोरी थी। सचिन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा,‘‘मैं यह खबर सुनकर स्तब्ध हूं ,वह युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता थे, मेरी संवेदना उनके परिजनों और परिवार के साथ है।’’ 
 
पूर्व भारतीय ओपनर विरेन्द्र सहवाग ने अभिनेता की तस्वीर साझा करते हुए कहा,‘‘जीवन का कोई भरोसा नहीं और कोई नहीं नहीं जानता कि कौन किस स्थिति से गुजर रहा है। ॐ शांति।’’  सायना ने कहा,‘‘इतनी जल्दी चले गए। ऐसी युवा प्रतिभा को इतनी जल्दी खोना बहुत दुखद है। आप बहुत याद आओगे ऑनस्क्रीन धोनी।’’ 
 
बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन ने कहा,‘‘विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’ बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे ने कहा,‘‘यह खबर स्तब्ध करने वाली है और इस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।’’ ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा,‘‘ कोई मुझे बताये कि यह गलत खबर है।
 
विश्वास नहीं हो रहा है कि सुशांत राजपूत आज हमारे बीच नहीं हैं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा,‘‘ इतना प्रतिभाशाली अभिनेता इतनी जल्दी चला गया। उनकी मौत की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं।’’  टीम इंडिया के कोच शास्त्री ने कहा,‘‘ इस खबर से मैं सदमे में हूं। उनमें अपार संभावनाएं थीं लेकिन इनका इतनी जल्दी अंत हो गया। मेरी संवेदना उनके परिवार और मित्रों के साथ है।’’  इरफान पठान, सुरेश रैना, किरण मोरे, क्रुणाल पांड्या और आरपी सिंह ने सुशांत के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »