18 Apr 2024, 18:01:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चुनौतियों के बावजूद इरफान ने अपना जुनून बनाए रखा : लक्ष्मण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2020 3:49PM | Updated Date: Jun 13 2020 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने टीम के साथी खिलाड़ी इरफान पठान की सराहना करते हुए कहा है कि उन्होंने करियर में तमाम चुनौतियों के बावजूद खेल का जुनून बनाए रखा।

लक्ष्मण इन दिनों टीम के पूर्व खिलाड़यिों की सराहना करते हैं जिन्होंने उनके करियर के दौरान उन्हें प्रेरित किया है। लक्ष्मण इससे पहले पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह की भी तारीफ कर चुके हैं।

लक्ष्मण ने ट्विट कर कहा, ‘‘अपने करियर में कई चुनौतियों के बावजूद इरफान ने खेल के प्रति अपने जुनून को बनाए रखा। इसके अलावा एक प्रथम श्रेणी खिलाड़ी रहते हुए उन्होंने मेंटर और कोच की भूमिका भी बखूबी निभाई और अपने अनुभवों को साझा किया।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »