25 Apr 2024, 23:29:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तान का ये पूर्व क्रिकेटर अब हुआ कोरोना से संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2020 3:37PM | Updated Date: Jun 13 2020 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर और कप्तान शाहिद आफरीदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। आफरीदी ने शनिवार को खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत गुरुवार से खराब थी जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया जिसका नतीजा पॉजिटिव आया है। 

आफरीदी ने कहा, ‘‘मैं गुरुवार से बीमार था। मेरा शरीर बहुत दर्द कर रहा था और दुर्भाग्य से मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जल्द ठीक होने के लिए मुझे दुआओं की जरुरत है।’’ आफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी-20 मैच खेले हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »