19 Apr 2024, 19:16:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज के संन्यास को 1 साल पूरा, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #MissYouYuvi

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2020 12:20AM | Updated Date: Jun 11 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम ऑलराउंडर में शुमार युवराज सिंह ने पिछले साल 10 जून को ही अपने 19 साल लंबे इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहा था। युवी के संन्‍यास के एक साल पूरा होने पर ट्विटर पर 10 जून को #MissyouYuvi ट्रेंड कर रहा है।
 
आपको बता दें कि भारत के लिए 19 साल तक खेलने वाले युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसी मौके पर फैंस ने युवराज सिंह को याद करते हुए उनके लिए खास ट्रेंड चलाया और काफी समय तक (#MissYouYuvi) यह ट्रेंड नंबर 1 पर भी रहा। इस हैशटैग पर 30 हजार से ज्यादा ट्वीट्स आ चुके हैं। युवराज सिंह ने भी ट्वीट करते हुए फैंस को शुक्रिया अदा किया है। युवी ने जरूर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन अभी भी वो विदेशों में टी20 लीग में खेल रहे हैं। वो कनाडा में ही टी20 लीग में खेल चुके हैं और इसके साथ ही में यूएई में टी10 लीग में खेले थे और चैंपियन भी बने थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »