25 Apr 2024, 20:47:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ड्वेन ब्रावो ने नस्‍लवाद पर कहा - में समानता और सम्मान चाहिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 7:33PM | Updated Date: Jun 10 2020 7:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने नस्लभेद के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि हम बदला नहीं लेना चाहते, हमें तो सिर्फ समानता और सम्मान चाहिए। विंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी के आईपीएल में उनके खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी के खुलासे के बाद इस मुद्दे पर बहस छिड़ गयी है। हाल ही में अमेरिका में एक अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद खेल जगत में नस्लभेद के खिलाफ आवाज बुलंद करने की मांग उठी है।
 
जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज पोमी मबांगा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान ब्रावो ने नस्लभेद पर बात करते हुए कहा, ‘‘दुनियाभर में जो चल रहा है उसे देखना दुखद है। एक अश्वेत नागरिक होने के नाते मुझे अपने लोगों का इतिहास मालूम है कि उन्हें क्या कुछ सहना पड़ा है। लेकिन हमने कभी बदले की बात नहीं की, हम सिर्फ समानता और सम्मान चाहते हैं। हम हमेशा लोगों को सम्मान देते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि हमारे भाई और बहन जानें कि हम कितने मजबूत और सुंदर हैं।
 
दुनियाभर में आप नेताओं को देखें चाहे नेल्सन मंडेला हों, मोहम्मद अली हों या माइकल जॉर्डन हमारे नेता ऐसे थे जिन्होंने दुनिया को रास्ता दिखाया है।’’ ब्रावो ने कहा, ‘‘लेकिन अब बहुत हुआ। हमें समानता चाहिए। हम बदला या युद्ध लड़ना नहीं चाहते। हमें सिर्फ सम्मान चाहिए। हम दुनिया में लोगों को वैसे ही पसंद करते हैं जैसे वे हैं और यही सबसे जरुरी बात है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »