24 Apr 2024, 03:13:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नन्‍हे मेहमान को लेकर काफी बेताब हैं हार्दिक-नताशा, शेयर की ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 12:16AM | Updated Date: Jun 10 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। हार्दिक और नताशा को अपने नए मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों ने हाल ही में बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरों को शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी। हाल ही में नताशा ने बेबी शॉवर की एक और प्यारी सी तस्वीर शेयर कर ये बता दिया कि वो भी अपने नए मेहमान का वेलकम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
 
नताशा स्टेन्कोविक ने हाल ही में एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नताशा और हार्दिक पंड्या के साथ उनके 3 डॉग्स भी नजर आ रहे हैं। नताशा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन देते हुए दो इमोजी बनाई हैं, एक वर्ल्ड के साथ दूसरी हार्ट। इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »