17 Apr 2024, 03:17:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज भी शांत स्वभाव के हैं महेंद्र सिंह धोनी: दिनेश कार्तिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2020 8:34PM | Updated Date: Jun 9 2020 8:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का कहना है कि उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा शांत रहते हुए देखा है और वह आज भी वैसे ही हैं जैसे करियर के शुरुआती दौर में थे। कार्तिक और धोनी लंबे समय से साथ खेले हैं। कार्तिक धोनी के नेतृत्व में कई बार खेल चुके हैं। कार्तिक ने कहा, ‘‘2003-04 में जब मैं पहली बार धोनी के साथ इंडिया ए दौरे में गया था तो मैंने देखा वह काफी शांत है। वह हमेशा शांत ही रहते थे।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘तब और आज में सिर्फ यही अंतर है कि उनके बाल थोड़े सफेद हो गए हैं लेकिन आज भी वह वैसे ही शांत स्वभाव के हैं। मैंने कभी उन्हें गुस्सा करते नहीं देखा या कभी उन्हें बाहर भी गुस्सा उतारते हुए नहीं देखा है। वह वैसे ही हैं जैसे पहले हुआ करते थे।’’   धोनी मैदान पर कूल रहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से अब तक मैदान पर वापसी नहीं की है। धोनी भारत के सफल कप्तानों में से एक हैं। उनके नेतृत्व में ही टीम ने 2007 टी-20 विश्वकप और 2011 एकदिवसीय विश्वकप का खिताब जीता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »