25 Apr 2024, 17:52:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना मुक्त हुआ न्यूजीलैंड - जेम्स नीशम ने बताए वो 'तीन मंत्र' जिससे....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2020 12:24AM | Updated Date: Jun 9 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सोमवार को न्यूजीलैंड के कोरोना मुक्त घोषित होने पर कीवी क्रिकेटर जेम्स नीशम ने सरकार और नागरिकों को बधाई दी। 8 जून को न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस से संक्रमित आखिरी मरीज के स्वस्थ होने के साथ इस देश को कोविड-19 मुक्त घोषित कर दिया गया।
नीशम ने ट्विटर पर कहा, 'कोरोना वायरस फ्री न्यूजीलैंड! सभी को मुबारकबाद। एक बार फिर उन महान कीवी विशेषताओं की वजह से-योजना, द्दढ़ संकल्प और टीम वर्क काम करते हैं। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डेन ने ऐलान किया है कि उनका देश लेवल-1 अलर्ट से आगे बढ़ेगा। सोमवार आधी रात से शादियों, अंतिम संस्कार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बिना किसी पाबंदी के शुरू किया जाएगा।
 
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने घोषणा की है कि न्यूजीलैंड सोमवार आधी रात से अलर्ट स्तर-1 पर चला जाएगा। जिसके तहत जनजीवन लगभग सामान्य हो जाएगा, हालांकि सीमा प्रतिबंध लागू रहते हैं। इसके साथ ही देश में खेल पर लगा ब्रेक हट जाएगा और फैंस स्टेडियम में आ सकेंगे।
 
इस घोषणा के बाद नीशम ने मैदान पर उतरने में जरा भी देर नहीं की। उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें ये कीवी ऑलराउंडर, तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन के साथ मैदान में अभ्यास करता दिख रहा है। न्यूजीलैंड में खेल प्रतियोगिताएं भी जल्द शुरू होंगी। कोविड-19 लॉकडाउन हटने के बाद 13 जून को शुरू होने वाले सुपर रग्बी एटोरिया टूर्नामेंट के साथ देश में खेलों की वापसी होगी। 10 हफ्तों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की पांच रग्बी टीमें हिस्सा लेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »