25 Apr 2024, 07:50:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपने 'जिगरी' दोस्त कोहली के बचाव में उतरे विलियमसन, कहा.....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2020 7:53PM | Updated Date: Jun 8 2020 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का कहना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली न केवल स्वाभाविक प्रतिभा वाले खिलाड़ी हैं बल्कि उनमें अपने खेल में रोजाना सुधार करने की जबरदस्त भूख है जो उन्हें विशिष्ट खिलाड़ी बनाती है। विलियम्सन ने स्टार स्पोटर्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा, ‘‘विराट अपने खेल को लेकर काफी परिपक्व हैं और उनमे सही फैसले लेने की क्षमता है। उनमें जन्मजात प्रतिभा है और साथ ही लगातार सुधार करने की भूख है। वह हर दिन अपने खेल में सुधार करना चाहते हैं और उनकी यही बात उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनाती है।’’
 
विराट और विलियम्सन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और दोनों ही अंडर-19 के समय से साथ खेल रहे हैं। विराट और विलियम्सन दोनों ही बल्लेबाजों ने अंडर-19 टीम की भी कप्तानी की थी। कीवी कप्तान ने कहा कि वह भाग्यशाली है जिन्हें टीम इंडिया के कप्तान विराट को कम उम्र से ही जानने का मौका मिला। विलियम्सन ने कहा, ‘‘हां, हम एक दूसरे के खिलाफ खेलने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मेरे लिए उनसे कम उम्र में ही मिलना और उनके करियर को आगे बढ़ते देखना बेहद सुखद रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम काफी लंबे समय से एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में हमने सिर्फ खेल पर ही अपने विचार साझा किए हैं। मौजूदा समय में विराट दुनिया के अग्रणी बल्लेबाज हैं और बल्लेबाजी के रिकॉर्ड तोड़ने के साथ-साथ नए मापदंड भी स्थापित कर रहे हैं। ’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »