28 Mar 2024, 14:23:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्लार्क और लार्सन को आर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2020 2:27PM | Updated Date: Jun 8 2020 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर लिनेट लार्सन को आर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया सम्मान के लिए चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया को 2015 में अपनी कप्तानी में विश्व चैंपियन बनाने वाले क्लार्क को आर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया की जनरल डिवीजन में ऑफिसर नियुक्त किया गया है जबकि लार्सन को क्वींस बर्थडे 2020 ऑनर्स लिस्ट में सदस्य नियुक्त किया गया है। क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 114 टेस्ट खेले और 47 टेस्टों में टीम की कप्तानी की जबकि लार्सन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 टेस्ट और 49 वनडे खेले। 

ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में 2015 में विश्व चैंपियन बनाने वाले क्लार्क ने अपने करियर में चार बार एलेन बॉर्डर मैडल जीते। उन्होंने टेस्ट में 8643 रन (49.10 औसत और 28 शतक) तथा वनडे में 7981 रन (44.58 औसत और आठ शतक) बनाये। क्लार्क ने इस सम्मान के लिए चुने जाने पर कहा कि उनके लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है और उनके पास आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। 

लार्सन का 1984-94 तक 10 साल का करियर रहा जिसमें उन्होंने टेस्ट में 41 और वनडे में 20.28 का औसत निकाला। उन्होंने कुल 53 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की जिसमें 1988 के महिला विश्व कप की जीत शामिल है। उन्होंने इस सम्मान के लिए सबका आभार व्यक्त किया। ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया सम्मान से सर डोनाल्ड ब्रैडमैन, बॉब सिम्पसन, एलेन बॉर्डर, स्टीव वॉ, मार्क वॉ, रिकी पोटिंग, डेनिस लिली, एडम गिलक्रिस्ट, डीन जोंस, मार्क टेलर और ग्लेन मैक्ग्रा सहित 20 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा चुका है जबकि गैर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में यह सम्मान सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, क्लाइव लॉयड और सर गारफील्ड सोबर्स को मिल चुका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »