24 Apr 2024, 23:16:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया ये खास वीडियो, फैंस को दिया ये मंत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2020 12:06AM | Updated Date: Jun 8 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने रविवार को अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर रस्सी कूदते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ सचिन तेंदुलकरने अपने फैंस को फिटनेस का मंत्र भी दिया है। उन्होंने कहा कि दो महीने से अधिक समय तक देश में लॉकडाउन के बावजूद लोगों को हार नहीं माननी चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए। तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कहा, "यह लॉडडाउन हर किसी के लिए कठिन है लेकिन हम हार नहीं मानेंगे। आइए #KeepMoving और खुद को फिट और स्वस्थ रखें।" इस वीडियो में सचिन काफी तेजी से रस्सी कूदते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सचिन ने ये भी बताया कि उनके पैरों में काफी वजन बंधा है जिसके बावजूद वह तेजी से रस्सी कूद रहे हैं।
 
सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को एक ख़ास संदेश दिया था। सचिन ने सोशल मीडिया पर माता-पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने परिवार की देखभाल करने पर जोर दिया था। सचिन ने संदेश देते हुए लिखा था, "जब हम बड़े हो रहे थे तब हमारे माता–पिता ने बिना शर्त प्यार, समर्थन और हमारा ध्यान रखा। और एक अच्छे इंसान बनने की नींव रखी। इस तरह मेरे जीवन में भी, मेरे माता-पिता के समर्थन और मार्गदर्शन ने मुझे उस तरह के व्यक्ति बनने में मदद की जो मैं आज हूं। इसी तरह चुनौतीपूर्ण समय में अब हमारे माता-पिता को हमारी कहीं ज्यादा जरूरत है। इस कठिन समय के दौरान उनकी देखभाल करना अब हमारी जिम्मेदारी है।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »