28 Mar 2024, 19:02:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ये है भारतीय टीम का सबसे खतरनाक ओपनर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 12:13AM | Updated Date: Jun 6 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने वीरेंद्र सहवाग की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सहवाग को अपार आत्मविश्वास और सकारात्मकता विलक्षण वाला खिलाड़ी बताया है। लक्ष्मण ने ट्विटर सहवाग की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "उच्च गुणवत्ता वाली तेज गेंदबाजी के सामने उनकी दक्षता पर सवाल उठाने वालों का मजाक बनाते हुए वीरेंद्र सहवाग ने अपने आप को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे घातक सलामी बल्लेबाजों स्थापित किया। वीरू का अपार आत्मविश्वास और सकारात्मकता विलक्षण और दूसरों पर प्रभाव डालने वाली थी।
 
सहवाग को उनके करियर के समय सबसे खतरनाक टेस्ट ओपनर बल्लेबाज के रूप में जाना जाता था। उन्होंने भारत के लिए 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी 20 मैच खेले जिसमें उन्होंने क्रमश: 8586, 8273 और 394 रन बनाए। 41 वर्षीय सहवाग भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »