29 Mar 2024, 06:56:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लॉकडाउन में धोनी की पत्‍नी ने फिर शेयर किया माही का ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:00AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का जानवरों के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। लॉकडाउन में भी ऐसा कई बार देखा गया है कि जब धोनी अपने पालतू जानवरों के साथ खेलते और उनके साथ समय बिताते दिखे। इस बीच एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने उनका एक और वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है जिसमें वो बेटी जीवा के सामने अपने दो पालतू कुत्तों के साथ खेल रहे हैं।
 
धोनी का यह प्यारा वीडियो सीएसके फैन क्लब ने अपनी ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया है। साक्षी धोनी इससे पहले इंस्टाग्राम पर पहली बार लाइव आईं थीं। इसमें उन्होंने अपने पति धोनी के संन्यास को लेकर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया और कहा कि उनकी नजर भारतीय टीम में वापसी पर हैं और वो कोरोना वायरस के बाद खेल शुरू होने पर जल्द खेलते नजर आएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »