19 Mar 2024, 16:12:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

निसर्ग तूफान में 'फंसे' रवि शास्त्री, वीडियो में दिखा भयानक नजारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 12:18AM | Updated Date: Jun 4 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में आए अम्फान तूफान के बाद अब महाराष्ट्र में निसर्ग तूफान ने तबाही मचा दी है। कोरोना वायरस की चपेट में फंसे महाराष्ट्र के कई इलाकों में अब निसर्ग तूफान आ गया है, जहां तेज रफ्तार हवाओं और बारिश की वजह से कई पेड़ गिर गए हैं, घरों की छत उड़ गई हैं और गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। निसर्ग तूफान सबसे पहले अलीबाग और रत्नागिरी से टकराया है, जिसका एक वीडियो टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने भी शेयर किया है।
 
निसर्ग तूफान को देखकर रवि शास्त्री भी हैरान रह गए हैं। रवि शास्त्री ने ट्विटर पर तूफान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि इस तरह का भयावह नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है। रवि शास्त्री ने लिखा, 'इस तरह का अनुभव पहले कभी नहीं हुआ।स्टॉर्म की नजरों में। हवाओं की रफ्तार 100 किमी./घंटा है। भयानक.'रवि शास्त्री  के वीडियो को देख लग रहा है कि उन्होंने खुद इस वीडियो को बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवि शास्त्री अली बाग में ही हैं. अली बाग में रवि शास्त्री का फार्म हाउस है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »