25 Apr 2024, 12:49:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिनेश कार्तिक को सालों बाद मिली ये खुशी, पत्नी ने कहा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:06AM | Updated Date: May 30 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन के कारण कई लोगों को अपने परिवार के साथ लंबे समय तक घर में रहने का मौका मिल गया है। इस बीच टीम इंडिया के क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और उनकी पत्‍नी दीपिका पल्लीकल को भी इस लॉकडाउन के कारण सालों बाद एक साथ रहने का मौका मिल गया है। बता दें कि दिनेश कार्तिक क्रिकेटर हैं तो उनकी पत्‍नी दीपिका पल्लीकल सक्वैश प्लेयर हैं। ऐसे में दोनों अकसर ही एक-दूसरे से दूर रहते हैं हालांकि लॉकडाउन ने दोनो को साथ में समय बिताने का मौका दिया। 
 
दीपिका ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा - खिलाड़ियों को परिवार के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलता लेकिन इस लॉकडाउन ने हम दोनों को एक साथ रहने का अवसर दिया। अब जबकि हमारे पास समय है तो हम घर के काम करने में ज्यादा समय बिताते हैं। दीपिका के मुताबिक लोगों को लगता है कि उनके और कार्तिक के बीच खेल को लेकर बात होती होगी लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, 'दिनेश और मैं खेल के बारे में ज्यादा बात नहीं करते। खासकर अपने-अपने खेलों के बारे में।
 
दीपिका ने कहा कि इस समय में बाहर अभ्यास करना सबसे ज्यादा मिस करती है। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हूं और घर पर रहकर इसके नए तरीके ढूंढती रहती हूं। मैं अपने सेशन औऱ एडीडास के साथ मिलकर लोगों की मदद भी कर रहीं हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »