29 Mar 2024, 17:54:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर और अंजलि के बीच 5 साल चला लव अफेयर, ऐसे हुई थी मुलाकात...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 3:39PM | Updated Date: May 24 2020 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। सचिन तेंदुलकर रविवार को अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं। जो की 24 मई 1995 हुई थी सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट करियर की शुरुआत में ही अचानक शादी कर लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया था, लेकिन हम आपको बताते हैं कि सचिन तेंदुलकर ने अंजलि से शादी का फैसला अचानक से नहीं लिया था। सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि का अफेयर करीब 5 साल तक चला, जी हां उनकी पहली मुलाकात 1990 में हुई थी। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जब इंग्लैंड टूर से लौट रहे थे, तब उनकी मुलाकात अंजलि से हुई थी।
 
अंजलि तेंदुलकर ने उनको देखा और शायद वहीं दिल दे बैठी, तभी तो उन्होंने उनसे मिलने के लिए खुद को नकली पत्रकार तक बना दिया। अंजलि तेंदुलकर और सचिन के अफेयर की खबर किसी को कानो कान नहीं चली। 1994 में सचिन तेंदुलकर ने अंजलि से सगाई की, तब उनके चाहने वालों को इस रिश्ते के बारे में पता चला। सचिन और अंजलि की सगाई न्यूजीलैंड में हुई थी। अंजलि तेंदुलकर से शादी के भी करीब 18 साल बाद तक सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेलते रहे, और क्रिकेटर से क्रिकेट के भगवान बने।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »