19 Apr 2024, 14:00:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फैंस को पसंद नहीं आया धोनी का ये रूप, कर डाली ये मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2020 12:17AM | Updated Date: May 21 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी का हाल ही में अपनी बेटी जीवा के साथ खेलते हुए एक वीडियो आया था जिसमें उनके चेहरे पर बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी दिखाई दे रही थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की बातें हुई थीं। कुछ लोगों ने कहा था कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी अब बूढ़ा हो गया है। अब उन्हीं फैन्स की ख्वाहिश है कि धोनी दाढ़ी कटवाएं और अपने पुराने लुक में आएं।
 
इसके लिए उनके फैन्स ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक मुहिम भी चलाई है जिसका नाम दिया गया है #TakeTheWinningStroke और #BreakTheBeard। इस समय सभी खिलाड़ी लॉकडाउन में हैं जिसके कारण उनके बाल और दाढ़ी बढ़ गई है। कुछ खिलाड़ियों ने अपनी पत्नियों की मदद से बाल कटवाए जिनमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा भी शामिल हैं।धोनी की दाढ़ी का वीडियो आने के बाद फैन्स ने धोनी को बूढ़ा बताया था लेकिन उनकी मां ने बीडीक्रिकटाइम से कहा था कि मैंने उनका नया लुक देखा है, लेकिन वो इतने भी बूढ़े नहीं हुए हैं। कोई भी बच्चा अपनी मां के लिए बूढ़ा नहीं होता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »