19 Apr 2024, 13:42:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लॉकडाउन में डायनासोर बन गया ये क्रिकेटर, फिर उनकी पत्नी ने....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2020 2:28PM | Updated Date: May 20 2020 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ समय बिता रही हैं। इस दौरान दोनों अपने फैन्स को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब अनुष्का ने विराट का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में दिखता है कि विराट डायनासोर बनकर घर के अंदर एंट्री कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने दोनों हाथों को डायनासोर की तरह ऊपर उठाया हुआ है। वह घर में घुसते हुए एक बार रुकते हैं और कैमरे की तरफ देखकर डायनासोर की आवाज भी निकालते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं। 

विराट के इस फनी वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। अनुष्का ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मैंने खुला घूमता हुआ एक डायनासोर देखा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर खूब कॉमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो को सिर्फ आधे घंटे में साढ़े 9 लाख व्यूज मिल चुके हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »