29 Mar 2024, 13:58:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर ने काटे बेटे अर्जुन के बाल, दे दिया ये खूबसूरत लूक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2020 12:15AM | Updated Date: May 20 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की पारियों के दीवानों की कमी नहीं हैं। अब सचिन इस लॉकडाउन में एक अलग ही भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने खुद के बाल काटे थे और अब बेटे अर्जुन को बेहद कूल हेयर कट दिया है। सचिन ने अपने बेटे के बाल को काटते हुए वीडियो सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया है।
 
सचिन मंगलवार को एक नए अवतार में नजर आए और बेटे अर्जुन के बड़े बालों को काट कर उनको सुपर कूल लुक दिया। सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बेटे अर्जुन के बाल काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो को फास्ट फॉर्वड में बनाया गया है और वीडियो की शुरुआत में लंबे बाल में नजर आने वाले अर्जुन वीडियो खत्म होने तक एक दम से सुपर कूल बन जाते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इस वक्त पूरी दुनिया में लॉकडाउन की स्थिति है। भारत में भी लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। लोगों को घर से बाहर ना निकलने का सलाह दी गई है। सैलून और पार्लर बंद हैं और सचिन ने इससे पहले अपने बाल खुद काटकर लोगों ऐसा करने की राह दिखाई थी अब उन्होंने बेटे के बाल काटे हैं।
 
सचिन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, एक पिता होने के नाते आपको सबकुछ करना होता है। चाहे बच्चे के साथ खेलना हो, जिम में उनके साथ रहना हो या फिर उनके बाल ही काटना हो। जैसा भी ये हेयरकटिंग हो तुम तो हमेशा ही हैडसम रहोगे। मेरी सैलून सहायक सारा को शुक्रिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »