17 Apr 2024, 03:08:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कप्तानी के लिए तैयार हूं लेकिन बेताब भी नहीं हूं: मारक्रम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2020 12:21AM | Updated Date: May 19 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम ने खुद को टेस्ट कप्तानी का दावेदार इस पद की होड़ में शामिल कर लिया है। लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि पिछले 12 महीने में टेस्ट फॉर्मेट में वह बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। 25 वर्षीय मारक्रम टेस्ट कप्तानी के अग्रणी दावेदार माने जा रहे हैं। फाफ डू प्लेसिस के कप्तानी छोड़ने के बाद मारक्रम प्रबल दावेदार हैं और कोरोना के संकट से निकलने के बाद दक्षिण अफ्रीका जब लम्बे फॉर्मेट में लौटेगा तब मारक्रम यह पद संभाल सकते हैं।
 
मारक्रम ने सोमवार को एक साक्षात्कार में यह बात कही जिसे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने जारी किया। मारक्रम ने कहा, ‘‘ यह देखकर अच्छा लगता है कि आप पर कप्तानी के लिए विचार किया जा रहा है और मैं इसके लिए तैयार भी हूं लेकिन मैं बेताब भी नहीं हूं क’’  उन्होंने कहा,‘‘यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो भी कोई बात नही।
 
टीम में कप्तानी संभालने के लिए कई अच्छे खिलाड़ी हैं जो टीम को आगे ले जा सकते हैं। ’’मारक्रम के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका ने 2014 में अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था। मारक्रम को अपनी बल्लेबाजी में सुधार भी लाना है। सलामी बल्लेबाज का पहले 15 टेस्टों में 45 से ऊपर का औसत रहा था लेकिन अगले पांच टेस्ट में वह 18.30 के मामूली औसत से 183 रन ही जुटा पाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »