29 Mar 2024, 12:57:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी व इमरान खान को 'जोकर' बताया, कहा- '70 साल से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2020 10:54AM | Updated Date: May 18 2020 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गौतम गंभीर ने एक ट्वीट किया और उसमें लिखा कि 16 साल का शाहिद अफरीदी कह रहा है कि पाकिस्तान के पास 7 लाख की फौज है और उसे सपोर्ट करने के लिए उसके पीछे 20 करोड़ लोग खड़े हैं। फिर भी वो 70 साल से कश्मीर के लिए भीख मांग रहे हैं। इमरान खान, शाहिद अफरीदी और कमर जावेद बाजवा जैसे जोकर भारत के खिलाफ सिर्फ जहर ही उगल सकते हैं। ये लोग पाकिस्तान के आवाम को सिर्फ उल्लू बना सकते हैं, लेकिन फैसले के दिन तक उन्हें कश्मीर नहीं मिलेगा। याद है बांग्लादेश। 

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब शाहिद अफरीदी इस तरह का काम कर रहे हैं। वो अक्सर ही भारत के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं और खुद को चर्चा में रखना चाहते हैं। एक बार फिर से अफरीदी ने वही किया है। वैसे अफरीदी जिस राह पर चल रहे हैं उससे तो यही लगता है कि वो भी आने वाले वक्त में इमरान खान की तरह ही पाकिस्तान की राजनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं। इमरान भी पहले क्रिकेटर थे और इस खेल से संन्यास से बाद वो संघर्ष करते-करते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद ऐसा लगा था कि दोनों देशों के संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »