19 Apr 2024, 17:13:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लॉकडाउन में क्रिकेट खेल रहे हैं विराट कोहली, पत्‍नी अनुष्‍का फेंक रही...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2020 12:13AM | Updated Date: May 18 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 मुंबई। लॉकडाउन की वजह से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भले ही नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन वे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस जरूर कर रहे हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विराट मुंबई में अपने फ्लैट के नीचे खाली जगह पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं, उनके साथ बॉलर कोई और नहीं बल्कि अनुष्का हैं। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान विराट कोहली वाइफ अनुष्का के साथ हैं और यह कपल अपनी सोसायटी में क्रिकेट खेलते देखा गया। क्रिकेट खेलने का इस वीडियो में अनुष्का गेंद फेंकती नजर आ रही हैं। भारतीय कप्तान कोहली ने हाथ में ग्ल्वस पहना हुआ है और वे अनुष्का की गेंद पर कवर और स्ट्रेट ड्राइव लगाते नजर आए। विराट से पहले अनुष्का ने भी थोड़ी देर बल्लेबाजी की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »