25 Apr 2024, 02:24:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बेहद दिलचस्प है इस दिग्‍गज खिलाड़ी की प्रेम कहानी, प्यार के लिए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2020 12:03AM | Updated Date: May 18 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर अपने जश्‍न को लेकर काफी जाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको इमरान ताहिर की जिंदगी की कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं। पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे इमरान ताहिर ने स्कूल के वक्त से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। अच्छा खेलते थे, इसलिए पाकिस्तान की अंडर-19 टीम में सेलेक्ट हो गए। ये साल था1997-1998। इमरान1998 में अंडर-19 टीम के साथ साउथ अफ्रीका के टूर पर गए। इसी दौरान उनकी मुलाकात हो गई एक भारतीय मूल की खूबसूरत मॉडल सुमैय्या दिलदार से।
 
डरबन में भारतीय मूल की जिस लड़की सुमैय्या से इमरान की चोटी सी मुलाकात हुई, उस लड़की ने लाहौर लोटने के बाद इमरान को सोने ही नहीं दिया। आखिर इमरान ने बैग पैक किया और पहुंच गए डरबन। इमरान ने सुमैय्या को ढूंढ़ लिया। सुमैय्या ने कुछ मुलाकातों के बाद ये भी कुबूल कर लिया कि वो भी इमरान से प्यार करती हैं। अब इमरान ने सुमैय्या से कहा कि वो उनसे शादी कर पाकिस्तान चलें। लेकिन सुमैय्या ने कहा कि वो साउथ अफ्रीका को छोड़कर नहीं जाएंगी।
 
इमरान ने आखिर प्यार की खातिर 2006 में अपना क्रिकेट करियर दांव पर लगा दिया और पाकिस्तान छोड़ अफ्रीका में सुमैय्या के पास ही चले गए। डरबन में रहने वाली सुमैय्या ने भी इमरान से शादी कर मॉडलिंग को छोड़ दिया और गृहस्थी में रम गईं। सुमैय्या और इमरान ताहिर को एक बेटा है. सुमैय्या अक्सर ताहिर के मैच देखने स्टेडियम आती हैं।
 
सुमैय्या के प्यार को पाकर भी इमरान ने क्रिकेट से प्यार को नहीं छोड़ा। काफी मेहनत के बाद ताहिर ने अफ्रीका में घरेलू क्रिकेट खेलना शुरु किया। मेहनत और लगातार अच्छा प्रदर्शन का इनाम उन्हें 2011 में मिला जब पहली बार उन्हें साउथ अफ्रीका के लिए खेलने का मौका मिला। शुरु में ताहिर को टेस्ट स्पेशलिस्ट बॉलर के रूप में देखा जा रहा था लेकिन मेहनत के बल पर उन्होंने वनडे टीम में जगह बनाई. इमरान को इस समय खेल रहे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाजों में शुमार किया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »