28 Mar 2024, 23:42:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आफरीदी पर भड़के गंभीर, बोले पाकिस्तान कभी कश्मीर नहीं ले सकता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2020 12:02AM | Updated Date: May 18 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर और अब सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद आफरीदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारत से कश्मीर नहीं ले सकता। आफरीदी ने शनिवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा किया था जहां उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे थे और भड़काऊ भाषण दिया था। आफरीदी का वीडियो सामने आने के बाद गंभीर ने उन पर निशाना साधा।
 
गंभीर ने अपने ट्वीट में आफरीदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘16 वर्ष के आफरीदी का कहना है कि पाकिस्तान के पास सात लाख लोगों की सेना है जिसे 20 करोड़ लोगों का समर्थन हासिल है। इसके बावजूद वे 70 वर्षों से कश्मीर के लिए भीख मांग रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर कई बार आफरीदी को मात दे चुके गंभीर ने कहा, ‘‘आफरीदी, इमरान खान और बाजवा जैसे जोकरों तुम पाकिस्तान की जनता को बेवकूफ बनाने के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जहर उगलते हो लेकिन याद रखो तुम्हें कयामत के दिन तक कश्मीर नहीं मिलेगा। बंगलादेश याद है न।’’ उल्लेखनीय है कि गंभीर और आफरीदी के बीच अक्सर सोशल मीडिया पर तीखी बहस होती रहती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »