29 Mar 2024, 15:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस क्रिकेट खिलाड़ी ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा, भारतीय फैन्स ने....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2020 3:40PM | Updated Date: May 16 2020 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफीरीदी ने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा छेड़ दिया है। अफरीदी ने ट्वीट किया कि कश्मीरी लोगों की व्यथा समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है। कश्मीर का मुद्दा अफरीदी पहले भी उठाते रहे हैं। उनका यह ट्वीट भारतीय क्रिकेट फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया। भारतीय फैन्स ने अफरीदी के इस ट्वीट पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

कश्मीर को लेकर अफरीदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'कश्मीरी लोगों की मुश्किलें समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है। सही दिल के साथ सही जगह इसे समझा जा सकता है। कश्मीर को बचाएं।' इस पर एक फैन ने लिखा, 'बलूचिस्तानी लोगों की मुश्किलें समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है, सही दिल के साथ सही जगह इसे समझा जा सकता है। बलूचिस्तान को बचाएं।' वहीं एक और फैन ने लिखा, 'पाकिस्तान संभाला नहीं जाता, बलूचिस्तान, गिलगित, कश्मीर चाहिए। सपने देख। सब हाथ से जाएगा। संभल जाओ।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »