29 Mar 2024, 10:47:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एक क्रिकेटर के तौर पर IPL आपको सिखाता नहीं, तराशता है : नासिर हुसैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2020 6:45PM | Updated Date: May 14 2020 6:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम के बढ़ते दबदबे के लिए IPL को श्रेय दिया है। नासिर हुसैन का कहना है कि IPL लर्निंग स्कूल नहीं है, बल्कि IPL आपको एक क्रिकेटर के रूप में पूरी तरह से तैयार करता है।
 
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 2019 में क्रिकेट इतिहास में पहली बार विश्व कप जीता था। इयॉन मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड ने कई उपलब्धियां हासिल की. IPL में विश्व की हर टीम के खिलाड़ी शामिल होते हैं। इससे खिलाड़ियों को विश्व के बेस्ट खिलाड़ियो के साथ और खिलाफ खेलने का मौका मिलता है।
 
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन कमेंट्री करते हैं. इसलिए उन्होंने इंग्लैंड टीम के प्रदर्शन और उनकी मेहनत को का काफी नजदीक से देखा है। नासिर ने कहा कि विश्व कप की जीत में इंग्लैंड के लिए आईपीएल काफी फायदेमंद रहा। बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जॉनी बेयरेस्टो, जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल में जिस तरह से चीजें देखी और सीखीं उससे इंग्लैंड टीम को काफी फायदा हुआ।
 
नारिस ने कहा कि आईपीएल में काफी पैसे मिलते हैं। बिल्कुल पैसे काफी अहम हैं। कई लोगों को काफी बड़ी रकम मिलती है, जो जीवन में बड़ा बदलाव लाती है। वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल काफी पसंद है क्योंकि उनका यहां इतने पैसे मिलते हैं जो उन्होंने सपने में भी सोचे थे। लेकिन आप इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते हैं कि आईपीएल में आपको सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है।
 
उन्होंने कहा कि जब आप आईपीएल टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट देखते हैं तो ऐसा लगता है कि ये वर्ल्ड इलेवन है। आईपीएल में उनको बड़ी संख्या में बैठे दर्शकों के सामने खेलने का मौका मिलता है, जो दवाब झेलने में काफी मदद करता है। आईपीएल लर्निंग स्कूल नहीं है, बल्कि ये फीनिशिंग स्कूल है। ये आपको एक क्रिकेटर के तौर पर अंतिम रूप देता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »