26 Apr 2024, 02:46:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली इस वजह से बनें शाकाहारी, खुद किया खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 12:11AM | Updated Date: Apr 4 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के साथ लाइव इंस्टाग्राम चैट की। इस दौरान विराट कोहली ने अपनी जिंदगी व करियर से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। इस दौरान कोहली ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने क्यों शाकाहार अपनाया। कोहली ने बताया कि 2018 तक वह शाकाहारी नहीं थे।
 
इसी वर्ष दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में सर्वाइकल की समस्या पैदा हो गई। इतना ही नहीं, उन्हें अपने दोनों हाथ की छोटी अंगुली में कोई स्पंदन महसूस नहीं होता था। इस दौरान उन्हें एसिडीटी की समस्या भी हो गई थी व उन्हें महसूस हुआ कि हड्डियों में कैल्शियम कम हो रहा है। विराट ने बोला कि इसके बाद उन्होंने मांसाहार बंद कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »