29 Mar 2024, 14:39:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित ने कोरोना से लड़ने के लिए दिए 80 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 4:04PM | Updated Date: Mar 31 2020 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मंगलवार को 80 लाख रुपये दिए। कोरोना से लड़ने के लिए खेल जगत की विभिन्न हस्तियां सामने आकर सरकार को मदद दे रही हैं। 32 वर्षीय सलामी बल्लेबाज रोहित ने प्रधानमंत्री केयर फंड में 45 लाख, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख, जोमेटो फीडिंग इंडिया को पांच लाख और वेलफेयर स्ट्रे डॉग्स को पांच लाख रुपये दिए हैं।

रोहित ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमें अपने देश को वापस पटरी पर लाना है जिसके लिए मैंने प्रधानमंत्री केयर फंड में 45 लाख, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख, फीडिंग इंडिया को पांच लाख और वेलफेयर ऑफ स्ट्रे डॉग्स को पांच लाख रुपये दिए है। यह वक्त मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ खड़े होने का है।’’ रोहित से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। इसके अलावा क्रिकेट लीजेंड तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, सुरेश रैना और अजिंक्या रहाणे सहित कई अन्य क्रिकेटरों ने भी मदद देने की घोषणा की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »