18 Apr 2024, 14:10:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भाग्यशाली रहे कि टी-20 फाइनल समय पर हो गया: लेनिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:46AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान मेग लेनिंग ने कोरोना के प्रकोप के कारण क्रिकेट गतिविधियां ठप्प होने के बीच कहा है कि हम भाग्यशाली रहे कि महिला टी-20 विश्वकप का फाइनल सही समय पर हो गया। इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर महिला टी-20 विश्वकप का खिताब जीता था।

उस समय कोरोना का खतरा दुनिया के चुनिंदा देशों में था और विभिन्न खेल भी स्थगित नहीं किए गए थे। लेकिन फाइनल होने के कुछ दिनों बाद ही विश्व में हालात बिगड़ गए और क्रिकेट सहित अधिकतर खेलों को स्थगित या रद्द कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया को पांचवीं बार चैंपियन बनाने वाली लेनिंग ने कहा, ‘‘हमें इसके बारे में पहले नहीं पता था और यहां तक कि फाइनल मुकाबले के दौरान टीम में किसी ने भी इस बारे में बात नहीं की थी।

वहां मीडिया भी मौजूद थी लेकिन देखा जाए तो समय तब से अब तक काफी बदल गया है। इसे देखते हुए लगता है कि हम भाग्यशाली रहे और हमारा टूर्नामेंट सही समय समाप्त हो गया। ’’  उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बारे में जागरुक नहीं थे कि दुनिया में क्या चल रहा है। हो सकता है कि हम विश्वकप में व्यस्त थे। लेकिन इसके बाद हमें इसकी गंभीरता का पता चला। यह सोचना काफी अविश्वसनीय है कि इतने कम समय में कितना परिवर्तन आ गया है। ’’ 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »