20 Apr 2024, 05:03:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL के बाद अब एशिया कप पर भी मंडराया कोरोना का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 5:47PM | Updated Date: Mar 30 2020 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना वायरस महामारी से त्रस्त है। COVID-19 वायरस प्रकोप के चलते ज्यादातर देशों में लॉकडाउन है। कोरोना वायरस संक्रमण का दंश लाखों की ताताद में लोग झेल रहे हैं जिनमें हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की मार कई खेलों के आयोजन पर पड़ी है जिसके चलते इन खेलों को या तो रद्द किया गया या फिर रिशेड्यूल करने को कहा गया है। देश में खेली जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण क्रिकेट लीग आईपीएल पर भी कोरोना का असर पड़ा है। वहीं अब एशिया कप के आयोजन पर भी खतरा मंडरा रहा है। बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक इस साल एशिया कप का आयोजन हो पाना मुश्किल है।
 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारी के मुताबिक अगर लंबे समय तक यही स्थिति बनी रही तो ये कह पाना मुश्किल है कि एशिया कप 2020 का इस साल आयोजन होगा। बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक इस साल एशिया कप का आयोजन एशियाई टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद सभी टीमों के टी-20 विश्व कप में शामिल होना है।
 
बीसीसीई अधिकारी ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए क्रिकेट के शेड्यूल पर अभी बात करना उचित नहीं है। हम ऐसी स्थिति को देखकर कह सकते हैं कि इस साल एशिया कप होने की संभावना नहीं हैं। हम कोरोना वायरस संक्रमण से अनजान नहीं है। कोरोना के चलते कितने लोगों की नौकरियां खतरे में इसका किसी को अंदाजा नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »