23 Apr 2024, 20:00:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यह कठिन दौर है, लोग घरों में रहें : रवि शास्त्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 3:56PM | Updated Date: Mar 30 2020 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने लोगों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने और  घरों में रहने की अपील की है। कोरोना के कारण भारत सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन की अपील की है जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कई लोगों के घरों से निकलने की खबरें आ रही हैं।

शास्त्री ने कहा , ‘‘लोग अपने घरों में ही रहें। यह काफी कठिन समय है। इस वक्त पूरी दुनिया में सिर्फ कोरोना वायरस घूम रहा है। आप सुरक्षित रहें।’’ शास्त्री से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली, क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर सहित कई अन्य खिलाड़यिों ने भी लोगों से लॉकडाउन का पालने करने की अपील की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »