18 Apr 2024, 17:47:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अक्षय कुमार के 25 करोड़ के दान पर हार्दिक पांड्या ने कह दी बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 10:36AM | Updated Date: Mar 30 2020 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस वक्त भारत सहित लगभग पूरे विश्व में कोरोना वायरस के संकट से लड़ रही है। इसका सामना करने के लिए भारत की कई बड़ी हस्तियों ने सहायता का ऐलान किया है। शनिवार 28 मार्च को मोदी ने प्रधानमंत्री सहायता कोष का घटन किया और देशवासियों को इसमें अपना योगदान देने की अपील की। 

बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार ने 25 करोड़ की आर्थिक सहयोग की घोषणा की। अक्षय कुमार ने लिखा की ‘यह वो वक्त है, जब सब लोगों का जीवन दांव पर है। और हमें कुछ भी करने की आवश्यकता है। मैंने अपनी सेविंग्स से मोदी जी के पीएम केयर फंड में 25 करोड़ रुपये का योगदान करने की प्रतिज्ञा की है। 

अक्षय कुमार के इस बड़ी घोषणा के बाद पूरे भारत में उनकी प्रशंसा हो रही है। बॉलीवुड, क्रिकेट, राजनीति और मीडिया से जुड़े लोगों ने उनकी खूब तारीफ की है। इसी बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी ट्वीट करते हुए लिखा ‘इसके बाद आप मेरे रियल लाइफ हीरो बन गए हो, आपके लिए मेरे मन में काफी सम्मान है। हार्दिक पांड्या के अलावा प्रज्ञान ओझा और प्रवीण कुमार ने भी अक्षय कुमार की प्रशंसा की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »