29 Mar 2024, 15:16:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के 1 लाख दान को लेकर उड़ा मजाक, अब पत्नी साक्षी ने बताई...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 12:01AM | Updated Date: Mar 30 2020 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही सोशल मीडिया पर एक खबर आई थी जिसमें कहा गया था कि टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोरोना वायरस के लिए  लाख रुपये दान दिया है। इस खबर के बाद फैंस धोनी पर भड़क गए थे। सचिन, गौतम गंभीर, सौरभ गांगुली जैसे दिग्गज इसके लिए 50-50 लाख रुपये दान देकर मदद कर चुके है। जबकि कई अन्य खिलाड़ी शिखर धवन, इरफान पठान, युसुफ पठान जैसे खिलाड़ियों ने भी दान किया है।
 
धोनी ने भी एक संस्थान को 1 लाख रुपये दान दिया। लेकिन लोगों ने धोनी द्वारा सबसे कम दान देने को लेकर मजाक उड़ा रहे थे। कई लोगों का कहना था कि धोनी के पास लगभग 800 करोड़ की संपत्ति है, लेकिन सिर्फ 1 लाख दान किया। धोनी को लेकर उड़ रहे इस मजाक को देखकर धोनी की पत्नी साक्षी ने लोगों को इसकी सच्चाई बताकर हैरान कर दिया। साक्षी ने कहा कि धोनी ने मुकुल-माधव-फाउंडेशन के लिए 1 लाख का दान इसलिए दिया क्योंकि उनके 12.5 लाख फंड के लिए 1 लाख कम पड़ रहे थे। धोनी ऐसे इंसान है जो करोड़ो का दान भी कर देंगे, लेकिन लोगों के इसके लिए नहीं बताएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »