18 Apr 2024, 19:23:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 42 लाख रूपये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 12:25AM | Updated Date: Mar 28 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में 21-21 लाख रुपये देने का फैसला किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और एससीए के पूर्व सचिव ने निरंजन शाह ने कहा, सौराष्ट्र क्रिकेट संघ कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई कठिन परिस्थिति में भारत के लोगों के साथ है और उनके लिए चिंतित है। हम सभी लोगों से घर में रहने का आग्रह करते हैं। स्वस्थ्य रहें, सुरक्षित रहें। इस बीच बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने पश्चिम बंगाल सरकार के आपातकालीन राहत कोष में अध्यक्ष अविषेक डालमिया के व्यक्तिगत तौर पर पांच लाख रुपये मिलाकर 25 लाख  रुपये की मदद दी है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »