29 Mar 2024, 17:37:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरभजन पुलिस से बदतमीजी करने वालों पर भड़के, कहा- शर्म करो डूब कर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 12:20AM | Updated Date: Mar 27 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के कारण पूरा विश्‍व डरा हुआ है। और इसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अपने कार्यवाही कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। मोदी ने कहा था कि इस महामारी से बचने का इकलौता उपाय सोशल डिस्टैंसिंग है। लॉकडाउन के दौरान कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें पुलिस और लोगों के बीच झड़प की बात सामने आई है।
 
टर्बनेटर के नाम से मशहूर टीम इंडिया के सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह ने लोगों से गुजारिश की है कि वो पुलिस के प्रति अपना नजरिया बदलें। हरभजन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि लॉकडाउन के दौरान भी कुछ लोग झुंड बनाकर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं और जब पुलिस इन लोगों का रास्ता रोकते हुए घर में रहने की सलाह देती है, तो वे लोग उल्टे पुलिस के साथ ही बदतमीजी करने लगते हैं, शर्म करो डूब कर मर जाओ।
 
हरभजन ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'पुलिस के प्रति हमें अपने खराब रवैये को बदलना होगा। हमें यह बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए कि हमारे जीवन को बचाने के लिए यह लोग अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते हुए पूरे दिन सड़कों पर तैनात रहते हैं। इनके पास भी परिवार हैं, लेकिन वो देश के लिए अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। हम भी अपने समाज और देश की रक्षा के लिए घर पर ही रहें। इस बात को हमें गंभीरता से समझने की जरूरत है।'
 
दुनिया भर में 4.6 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हैं, जबकि 21 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत की बात करें तो अभी तक 600 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 10 से ज्यादा लोगों की इसके चलते जान जा चुकी है। कोरोनावायरस संक्रमण के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी स्थगित किया गया है। दुनिया भर के लोग इस बीमारी के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »