29 Mar 2024, 05:20:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने अनुष्का के लिए इस परी जैसी अभिनेत्री को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 3:38PM | Updated Date: Mar 23 2020 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विराट कोहली जो इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान है और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन है। कोहली ने बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा से शादी भी की है। विराट कोहली का अफेयर साउथ की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ रह चुका है। विराट कोहली साल 2016 में काफी चर्चा में थे और अनमैरिड भी थे। वह भारतीय टीम में काफी अच्छी बल्लेबाजी भी कर रहे थे। जिसके कारण उन्हें काफी टीवी एड्स करने को मिल रहे थे। इसी प्रकार के एक शैंपू के टीवी एड के दौरान विराट और तमन्ना भाटिया की मुलाकात हुई और इसी दौरान दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए।

इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ गए। दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को मीडिया के सामने कबूल नहीं किया पर जब दोनों का ब्रेकअप हो गया। तब तमन्ना भाटिया ने इस बात का खुलासा किया कि हां तमन्ना और विराट एक दूसरे के साथ 1 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। उसी दौरान विराट कोहली की नजदीकियां बॉलीवुड की मॉडल एवं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से काफी बढ़ गई थी। यह बात तमन्ना भाटिया को अच्छी नहीं लगी थी जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »