29 Mar 2024, 15:09:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रदीप दा के निधन पर ये बोले सचिन तेंदुलकर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 12:02AM | Updated Date: Mar 21 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने भारत के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी पीके बनर्जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। बनर्जी का शुक्रवार को 83 साल की उम्र में सीने में संक्रमण के कारण निधन हो गया। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "भारत के महान फुटबाल खिलाड़ी पीके बनर्जी के निधन पर उनको श्रद्धांजलि। उनसे मुलाकात की और उन्होंने जो सकारात्मकता मुझे दी उसकी मेरे पास शानदार यादें हैं। वहीं छेत्री ने लिखा, "मैं बनर्जी के निधन पर उनके परिवार साथ ही साथ भारतीय फुटबाल को अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। वह हर तरीके से मार्गदर्शक थे और उनकी उपलब्धियां हमेशा भारतीय फुटबाल के इतिहास में रहेंगी।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »