29 Mar 2024, 12:53:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला क्रिकेटर की सड़क हादसे में मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2020 7:40PM | Updated Date: Mar 20 2020 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैथल। हरियाणा के कैथल-अंबाला मार्ग पर आज उझना गांव के निकट सड़क हादसे में कैथल क्रिकेट टीम की कप्तान वृंदा जुनेजा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अंबाला शहर के मॉडल टाऊन की निवासी कैथल में एमडीएन क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस के बाद पिता के साथ मोटरसाइकल पर लौट रही थीं। एक कार से बाईक की टक्कर हो गई।
 
वृंदा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता को भी चोटें आईं। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वृंदा के कोच मनोज ने बताया कि वृंदा तेज गेंदबाज थी और कई सालों से क्रिकेट खेल रही थीं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने ही कैथल की बारह खिलाड़ि‍यों में से वह हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के रोहतक में हुए एक शिविर में हिस्सा लेने के लिए चुनी गई थीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »