24 Apr 2024, 21:45:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL में धांसू प्रदर्शन कर भी धोनी की वापसी मुश्किल : वीरेंद्र सहवाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2020 2:14PM | Updated Date: Mar 18 2020 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मंगलवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इंडियन प्रीमियर लीग के आने वाले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करके भी महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी कर सकेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2019 में खेला था। 2019 आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से धोनी क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। इस दौरान उनके संन्यास को लेकर भी तमाम चर्चाएं होती रही हैं। इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर वो टीम इंडिया में वापसी करेंगे। 

सहवाग ने कहा कि आईपीएल में प्रदर्शन के जरिए टीम इंडिया में धोनी की वापसी उन्हें असंभव सी लगती है। पहली बात तो यह है कि एक बार जब चयनकर्ता किसी खिलाड़ी को छोड़ कर आगे बढ़ जाते हैं, तो आम तौर पर उसकी वापसी बहुत मुश्किल होती है। सहवाग ने साथ ही कहा, ‘दूसरी बात यह है कि अगर यह मान भी लिया जाए कि वो आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर देते हैं तो वो टीम इंडिया में किसकी जगह लेंगे। उनकी जगह आए ऋषभ पंत और अभी विकेटकीपिंग कर रहे लोकेश राहुल को हटा कर उनकी जगह ले पाना तो उनके लिए अब असंभव सा ही है। खास कर राहुल का जैसा प्रदर्शन है, उसे देखते हुए धोनी को उनकी जगह लेने की बात भी नहीं सोची जा सकती।’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »