19 Apr 2024, 02:14:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शोएब अख्तर बोले - 'भारत तो पाकिस्तान के साथ काम करने को मर रहा है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 12:20AM | Updated Date: Mar 17 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को लगता है कि भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के टीवी चैट शो में कहा कि भारत शानदार देश है। शोएब अख्तर ने एक चैट शो पर कहा कि भारत उनको कभी भी बुरा नहीं लगा और ना ही वो पाकिस्तान से कभी युद्ध करना चाहता है। अख्तर ने तो कहा कि भारत तो पाकिस्तान के साथ काम करने के लिए मरा जा रहा है। शोएब अख्तर ने एक चैट शो के दौरान कहा, "भारत बहुत ही अच्छी जगह है, वहां के लोग भी बहुत ही बेहतरीन हैं। मुझे तो कभी ऐसा नहीं लगा कि उनको पाकिस्तान से कोई दुश्मनी है या किसी तरह का युद्ध चाहिए,लेकिन जब कभी भी मैं उनके टीवी को देखता हूं तो ऐसा लगता है मानो कल ही युद्ध होने वाली है।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »