24 Apr 2024, 00:18:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चीन पर भड़के शोएब अख्तर, बोले - आप चमगादड़-कुत्ते, बिल्लियां...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 12:19AM | Updated Date: Mar 17 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस के कारण विश्व भर में करीब 6500 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं इतना ही नहीं इस वायरस के कारण डेढ़ लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके है। इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उन लोगों पर जमकर भड़ास निकाली है जिनकी वजह से इस वायरस ने इंसानों को शिकार बनाया है। अख्तर ने इस पूरे प्रकरण के लिए पूरी तरह चीन को जिम्मेदार ठहराया है। 
 
अपने यू-ट्यूब चैनल पर अख्तर कहा, 'आपको चमगादड़ को खाने या उसका खून और पेशाब पीने की क्या जरूरत है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में यह वायरस फैल गया। मैं चीनी लोगों की बात कर रहा हूं। उन्होंने पूरी दुनिया को मुश्किल में डाल दिया है। मुझे समझ नहीं आता कि आप चमगादड़, कुत्ते और बिल्ली को कैसे खा सकते हैं। मुझे सच में बहुत गुस्सा आ रहा है।' हालांकि बाद में उन्होंने अपने विडियो से चीन से जुड़े हिस्से को हटा लिया।
 
उन्होंने आगे कहा, 'अब सारी दुनिया में खतरा फैल चुका है। पर्यटन उद्योग को बुरी तरह झटका लगा है। इकॉनमी पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है और सारी दुनिया कैद होती जा रही है। मैं चीन के लोगों के खिलाफ नहीं हूं लेकिन मैं इस तरह के व्यवहार के खिलाफ हूं। मैं समझ सकता हूं कि यह उनका कल्चर हो सकता है लेकिन इससे आपको कोई फायदा नहीं हो रहा है। यह मानवता को मारने जैसा है। मैं यह नहीं कह रहा कि आप इन चीनी लोगों का बॉयकॉट कर दें लेकिन कुछ कानून होने चाहिए। आप यूं ही कुछ भी और सब कुछ नहीं खा सकते।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »