19 Apr 2024, 09:04:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रणजी ट्रॉफी 2020: 73 साल के बाद पहली बार चैंपियन बना....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2020 1:45AM | Updated Date: Mar 14 2020 1:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। सौराष्ट्र ने बंगाल को शुक्रवार को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। मैच ड्रा रहा लेकिन सौराष्ट्र पहली पारी की बढ़त के आधार पर रणजी चैंपियन बन गया। सौराष्ट्र के 425 रन के स्कोर के जवाब में बंगाल ने छह विकेट पर 354 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसकी पहली पारी 381 रन पर सिमट गयी। सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 105 रन बनाये और मैच ड्रा समाप्त हो गया।

सौराष्ट्र की पारी में 106 रन बनाने वाले अर्पित वास्वदा को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।  सौराष्ट्र रणजी के इतिहास में 18वीं ऐसी टीम बना है जिसने पहली बार यह खिताब जीता है। सौराष्ट्र का आठ वर्षों में यह चौथा फाइनल था।बंगाल का 13 वर्षों के बाद यह पहला फाइनल था लेकिन टीम पहली पारी में बढ़त हासिल करने में नाकाम रही और उसका पिछले 30 वर्षों में पहली बार रणजी खिताब जीतने का सपना टूट गया। बंगाल ने आखिरी बार 1989-90 में दिल्ली को हराकर खिताब जीता था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »