20 Apr 2024, 11:43:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना वायरस से एक ओर बड़ी क्रिकेट सीरीज हुई रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2020 12:02AM | Updated Date: Mar 14 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस अब खेल जगत पर भी असर कर रहा है। कई देशों में आयोजित की जाने वाली खेल की प्रतिस्पर्धाएं या तो रद्द कर दी गई हैं या फिर स्थगित कर दी गईं। भारत में भी आईपीएल अब 29 मार्च के बजाए 15 अप्रैल से शुरू होगा। वहीं कोरोना का असर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज पर भी पड़ा है।
 
इस श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज को स्थगित कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि एसएलसी ये सूचना दे रहा है कि दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध पर स्थगित की जा रही है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कोरोनावायरस के चलते इस सीरीज को रद्द करने का श्रीलंका से अनुरोध किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »