24 Apr 2024, 04:35:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहम्मद कैफ ने पकड़ा खतरनाक कैच, देख सचिन भी रह गए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2020 12:27AM | Updated Date: Mar 12 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज़ की। ये इंडियन लीजेंड्स की लगातार दूसरी जीत है। शानदार फील्डर मोहम्मद कैफ ने शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में शानदार परफॉर्म किया। उन्होंने हवा में उड़ते हुए हैरतअंगेज कैच लपका। उनके इस कैच को देखकर सचिन तेंदुलकर भी हैरान रह गए। उन्होंने कैफ को बधाई दी और शानदार रिएक्शन दिया। दरअसल, जहीर खान की गेंद पर कपुगेदरा ने लेग साइड पर छक्का मारने के लिए शॉट खेला।
 
लेकिन वहां मोहम्मद कैफ फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने हवा में उड़ते हुए नामुमकिन कैच पकड़ लिया। कपुगेदरा के शानदार शॉट को देखकर सचिन तेंदुलकर को लग रहा था कि ये छक्का चला जाएगा, लेकिन कैफ ने जैसे ही कैच पकड़ा तो वो हैरान रह गए। सचिन कैफ के पास गए और उनको बधाई दी। बता दे कि, इस मैच में मोहम्मद कैफ ने 46 रन की शानदार पारी भी खेली। इंडिया लेजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका लेजेंडस को निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन पर रोक दिया और फिर आठ गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इंडिया लेजेंड्स की तरफ से पठान ने 31 गेंदों पर (नाबाद 57) की तूफानी पारी खेली, उन्होंने छह चौके और तीन छक्के भी लगाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »