20 Apr 2024, 21:00:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : विकेटकीपिंग ग्ल्व्स के साथ नजर आए धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2020 12:06AM | Updated Date: Mar 9 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की तैयारियों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप 2 मार्च से शुरू हो चुका है। महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, पीयूष चावला और कई अन्य खिलाड़ी सीएसके के कैंप में प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं। आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। ओपनिंग मैच रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट से पहले महेंद्र सिंह धोनी नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसी कड़ी में धोनी ने विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस की।
 
लंबे वक्त के बाद महेंद्र सिंह धोनी प्रतियोगी क्रिकेट में इस टूर्नामेंट से वापसी करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से धोनी की ग्ल्व्स पहने हुए एक फोटो ट्वीट की। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद से धोनी ने क्रिकेट नहीं खेला है। ऐसे में धोनी को वापस क्रिकेट मैदान पर देखने का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तीन बार के आईपीएल खिताब विजेता कप्तान धोनी अब टीम इंडिया हिस्सा नहीं हैं। ऋषभ पंत और केएल राहुल ने विकेट कीपर की जिम्मेदारी संभाल रखी है। फैन्स और क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि धोनी की इस साल आईपीएल में परफॉर्मेंस बहुत अहम होगी। यह परफॉर्मेंस यह तय करेगी कि वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम के लिए चुने जाते हैं या नहीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »